रंगदारी कतई बर्दाश्त नहीं होगी : मेयर

Updated:
विज्ञापन

नीचू पाडा रामकृष्ण पल्ली के पांच सौ जरूरतमंदो में कं बल वितरण क्षेत्र का नामाकरण होगा शीघ्र, महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कैंप भी आसनसोल : आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट ने संयुक्त रूप से शनिवार को नीचू पाडा रामकृ ष्ण पल्ली के जरूरतमंदो में कं बल वितरण किया गया. मेयर जितेन्द्र तिवारी, […]

विज्ञापन

नीचू पाडा रामकृष्ण पल्ली के पांच सौ जरूरतमंदो में कं बल वितरण

क्षेत्र का नामाकरण होगा शीघ्र, महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कैंप भी
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट ने संयुक्त रूप से शनिवार को नीचू पाडा रामकृ ष्ण पल्ली के जरूरतमंदो में कं बल वितरण किया गया. मेयर जितेन्द्र तिवारी, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा, एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्र दास, सीआई (हीरापुर) अभिजीत चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, पीपी थाना प्रभारी अमित हलदार, पार्षद बबीता दास, पार्षद विनोद यादव, पार्षद कल्याण दासगुप्ता आदि उपस्थित थे. पांच सौ जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि वार्ड संख्या 54 अंतर्गत नीचूपाडा पहले आपराधिक गतिविधियो के कारण चर्चा में रहता था. एडीपीसी के सहयोग से इलाके में शांति व्यवस्था कायम हुयी है. इस इलाके के निदरेष बच्चो को डरने की आवश्यकता नहीं है. अपनी जीवन की तकलीफ को सिविल आथोरिटी तथा सामाजिक लोगो के पास जाईये. इस इलाके का गाजिर्यन पार्षद को बताये. उससे बडा गाजिर्यन विधायक है. राज्य की मुख्यमंत्री सबसे बड़ी गाजिर्यन है. राज्य पुलिस मददगार है. उन्होंने कहा कि इलाके में रंगदारी नहीं चलने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के नाम से डराया जाता था.
मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने पुलिस का एक और चेहरा सामने रखा है. पुलिस प्यार के योग्य भी है. लेकिन गलत लोगो को पुलिस से डरने की जरूरत है. उन्होंने कहाकि इलाके का नामाकरण रामकृष्ण परमहंस के नाम पर शीघ्र किया जायेगा. महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने में महिला पार्षद बबीता दास सहयोग करेगी.
इस इलाके की समस्याओ को बताना होगा. तभी सरकार मदद क र पायेगी. श्री मीणा ने कहा कि पुलिस का कार्य सिर्फ अपराधियो को पकड़ना ही नही है. वरन जरूरतमंदो की मदद करना भी है. आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट इस इलाके में कंबल वितरण किया जा रहा है. इलाके में विकास कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा .साथ बच्चो की पढाई में पुलिस तथा निगम की ओर से हर प्रकार की सहायता की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola