कार्मिक निदेशक ने मांगी वाटर प्रोजेक्ट की रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत जोड़ा रेलपार इलाके में ईसीएल की सीएसआर के तहत वाटर प्रोजेक्ट लगाने का आश्वासन तीन साल पहले ईसीएल प्रबंधन ने दिया था. लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका था. परासकोल मैदान में आयोजित इंटर एरिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने आये कंपनी के कार्मिक निदेशक केएस पात्न को पूरे मामले […]

विज्ञापन

अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत जोड़ा रेलपार इलाके में ईसीएल की सीएसआर के तहत वाटर प्रोजेक्ट लगाने का आश्वासन तीन साल पहले ईसीएल प्रबंधन ने दिया था. लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका था. परासकोल मैदान में आयोजित इंटर एरिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने आये कंपनी के कार्मिक निदेशक केएस पात्न को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. स्थानीय अजय सिंह तथा श्रवण वर्णवाल ने उन्हें प्रोजेक्ट के संबंधित दस्तावेज दिखाये. पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी इस संबंध में प्रबंधन को पत्र लिखा है.

इस संबंध में कार्मिक निदेशक श्री पात्र ने काजोड़ा एरिया महाप्रबंधक यूके राय को आदेश दिया कि वे पूरी रिपोर्ट उनके पास शीघ्र भेजे ताकि काजोड़ा रेलपार निवासियों को जल्द से जल्द पेयजल मिल सके. काजोड़ा एरिया महाप्रबंधक श्री राय ने कहा कि दस्तावेज सोमवार तक डीपी कार्यालय पहुंच जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola