अभिषेक पहुंचे पुरुलिया आमसभा होगी आज

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता मुकूल की सभा के जबाब में एक लाख जुटाने की तैयारी मुख्य सड़कों तथा जिला मुख्यालय शहर को पाटा गया झंड़ों, कटआउट से नितुरिया : तृणमूल कांग्रेस के पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर व सांसद अभिषेक बनर्जी के पुरु लिया दौरे के मद्देनजर पूरे जिला मुख्यालय को सजाया गया है. शुक्र वार को पुरु लिया […]

विज्ञापन

भाजपा नेता मुकूल की सभा के जबाब में एक लाख जुटाने की तैयारी

मुख्य सड़कों तथा जिला मुख्यालय शहर को पाटा गया झंड़ों, कटआउट से
नितुरिया : तृणमूल कांग्रेस के पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर व सांसद अभिषेक बनर्जी के पुरु लिया दौरे के मद्देनजर पूरे जिला मुख्यालय को सजाया गया है. शुक्र वार को पुरु लिया के छोरा स्थित रथतला मैदान में जिला तृणमूल की जनसभा को वे संबोधित करेंगे. पुरु लिया -बराकर सड़क पर पार्टी के झंडे और बैनर सजाये गये हैं. जगह -जगह श्री बनर्जी का कटआउट लगाया गया है. हर मोड, चौक-चौराहे और कल्वर्ट पर पुलिस की चौकस व्यवस्था की गई है. श्री बनर्जी की जनसभा के लिये व्यापक तैयारी की गयी है. वे गुरु वार की देर संध्या आसनसोल के रास्ते डिसरगढ़ सुभाष सेतू पार कर पुरु लिया पहुंचे. सर्किट हाउस में रार्त म विश्रम किया.
इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओ के साथ बैठक की. जनसभा को सफल बनाने के लिए रघुनाथपुर विधानसभा कोर कमेटी की बुधवार की रात बैठक हुयी. विधायक पूर्णचंद्र बाउरी, पुरु लिया जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष सुशांत महतो, रघुनाथपुर नगरपालिका के अध्यक्ष भवेश चटर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव देवघरिया, नितुरिया प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हरेराम सिंह, सांतुडी प्रखंड युवा तृणमूल के अध्यक्ष बप्पा मुखर्जी आदि उपस्थित थे. तृणमूल ने दावा किया है कि सभा में एक लाख लोग शामिल होंगे.
मालूूम हो कि कुछ दिन पहले ही तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए मुकुल राय ने पुरु लिया में सभा की थी. उन्होंने मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर कई आरोप लगाये थे. श्री बनर्जी इस सभा मंच से उसका जवाब भी देंगे. सभा को संबोधित करने के बाद वे बांकुडा के लिए प्रस्थान करेंगे. शनिवार को बड़जोड़ा में सभा को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola