विधेयक पारित होने से खत्म हो जायेगी आम लोगों के जीवन भर की जमापूंजी

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : केंद्र सरकार के एफआरडीआई बिल के खिलाफ गुरुवार को रानीगंज में डीवाइएफआई ने पोस्टऑफिस डॉल्फिन मैदान से जुलूस निकाला. बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर नुक्कड़ सभा की गयी. संगठन की तरफ से संजय प्रमाणिक ने कहा कि केंद्र सरकार यदि इस बिल को पारित करेगी तो आम लोगों […]

विज्ञापन

रानीगंज : केंद्र सरकार के एफआरडीआई बिल के खिलाफ गुरुवार को रानीगंज में डीवाइएफआई ने पोस्टऑफिस डॉल्फिन मैदान से जुलूस निकाला. बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर नुक्कड़ सभा की गयी. संगठन की तरफ से संजय प्रमाणिक ने कहा कि केंद्र सरकार यदि इस बिल को पारित करेगी तो आम लोगों को काफी परेशानी होगी.

उनका जमापूंजी डूब सकती है. बैंक पूंजीपतियों को व्यवसाय के लिये लोन के रूप में बड़ी रकम देंगे. व्यवसाय में हानि होने पर ये बैंक को पैसे नहीं लौटायेंगे. खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा. बैंक में पैसा सुरक्षित रखने के लिये बिल में बदलाव की जरूरत है. केंद्र सरकार तस्वीर साफ करे कि िबल पारित होने के बाद आम जनता की जमा पूंजी िकतनी सुरक्षित रहेगी. बिल के लागू होने से बैंकों से लोगों का विश्वास खत्म होगा. लोग बैंकों में पैसा रखने के बजाय ज्वेलरी एवं रीयल स्टेट में निवेश करने को मजबूर हो जायेंगे. मौके पर िदव्येंदू मुखर्जी, सागर बनर्जी ने भी वक्तव्य प्रस्तुत रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola