कारखाना खोलने की मांग पर श्रमिकों ने किया पथावरोध

Updated:
विज्ञापन

श्रमिकों के आंदोलन से इलाके में जाम की स्थिति पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत िकया मामला दुर्गापुर : शहर के अंगदपुर इलाका स्थित निजी कारखाना भास्कर सारची एलॉय लिमिटेड को खोलने सहित कई मांगों को लेकर कारखाना के श्रमिकों ने पथावरोध कर प्रदर्शन िकया. मंगलवार की सुबह कारखाना श्रमिकों द्वारा इलाके से गुजरने वाली मुख्य […]

विज्ञापन
श्रमिकों के आंदोलन से इलाके में जाम की स्थिति
पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत िकया मामला
दुर्गापुर : शहर के अंगदपुर इलाका स्थित निजी कारखाना भास्कर सारची एलॉय लिमिटेड को खोलने सहित कई मांगों को लेकर कारखाना के श्रमिकों ने पथावरोध कर प्रदर्शन िकया. मंगलवार की सुबह कारखाना श्रमिकों द्वारा इलाके से गुजरने वाली मुख्य सड़क हनीमैन सरणी पर प्रदर्शन करने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. जाम की स्थिति देखी गयी. श्रमिकों के इस आन्दोलन की सूचना पाकर कोकओवेन थाना पुिलस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया.
गौरतलब है िक इलाका स्थित कारखाने में तकरीबन 800 श्रमिक कार्यरत थे. दुर्गापूजा के ठीक पहले अगस्त महीने से उत्पादन बंद पड़ा है. इतने दिन बीत जाने के बाद भी कारखाना नहीं खुलने से श्रमिक चिंतित हैं. उनकी माली हालत भी दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. बताया जाता है िक इसी बीच कारखाना के दो श्रमिकों ने आत्महत्या भी कर ली है.
श्रमिकों का आरोप है िक कारखाना प्रबंधन द्वारा कारखाना खोले जाने का आश्वासन दिया गया था. उसके बाद भी अभी तक कारखाना खुल नहीं पाया है. इससे पहले भी कारखाने से कच्चा माल हटाने को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया था. उनका कहना है िक इस मुद्दे को लेकर श्रम मंत्री मलय घटक से लेकर महकमा शासक, श्रम दफ्तर सहित सभी जगह गुहार लगाया जा चुका है.
उसके बाद कोई समाधान नहीं निकलने के कारण आज सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है. ज्ञात हो िक बीते अगस्त महीने में कारखाना की बिजली डीवीसी ने काट दी थी. तभी से कारखाना में उत्पादन बंद पड़ है. कारखाना प्रबंधन ने उन्हें कारखाने में फिर से उत्पादन शुरू होने की बात कही थी. लेकिन कारखाना प्रबंधन के ढुलमुल रवैये ने श्रमिकों को चिंता में डाल दिया है. वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola