बाइक गिरोह को दबोचने के लिये मधुपुर में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

कईयों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिकारी कर रहे पूछताछ पश्चिम बर्दवान जिले से चुरायी बाइकों की खपत होती झारखंड में आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले तथा झारखंड के देवघर समेत आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी मामले में संलिप्त मधुपुर के जयंती ग्राम निवासी विजय दास को आसनसोल दुर्गापुर कमीश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन
कईयों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिकारी कर रहे पूछताछ
पश्चिम बर्दवान जिले से चुरायी बाइकों की खपत होती झारखंड में
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले तथा झारखंड के देवघर समेत आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी मामले में संलिप्त मधुपुर के जयंती ग्राम निवासी विजय दास को आसनसोल दुर्गापुर कमीश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विजय की निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी हुयी बाइक अलग-अलग जगहों से बरामद किया है.
पुलिस विजय को लेकर शनिवार की रात मधुपुर पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से विजय के घर जयंती ग्राम व महुआडाबर में पुलिस ने छापेमारी की.
पुलिस ने जयंती ग्राम से विजय के दो भाइयों को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. महुआडाबर से मोहम्मद मनीरु द्दीन मियां को हिरासत में लिया गया है. जबकि उसका पुत्न मोहम्मद नईम घर से भाग निकला. मोहम्मद मनीरु द्दीन व इसका पुत्न डेढ़ वर्ष पूर्व मधुपुर के एसआर डालमिया रोड में हुए दो पेट्रोल पंपकर्मियों की हत्या व साढ़े दस लाख लूट मामले में जेल जा चुका है.
उस दौरान घटना के एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने हत्या व लूट में प्रयुक्त दो बाइक, पिस्टल व गोली के अलावे हजारों की नगदी महुआडाबर से मो नईम के पास से बरामद किया था. पूछताछ में गिरफ्तार विजय ने बताया कि उन्होंने मधुपुर में तकरीबन दर्जन भर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके अलावा कई अन्य शहरों से भी अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola