प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट में चार हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतारामपुर : कुल्टी थाना चौरंगी फांड़ी अंतर्गत मंगलवार की रात्रि दुर्गाप्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुयी जम कर मारपीट के बाद पुलिस ने चार लोगो को हिरासत में लिया है. चौरंगी फांड़ी प्रभारी मैनुल हक ने बताया कि मंगलवार की रात दुर्गा प्रतिमाओं का बिसर्जन किया जा रहा था. कुछ युवक शराब पीकर […]
विज्ञापन
सीतारामपुर : कुल्टी थाना चौरंगी फांड़ी अंतर्गत मंगलवार की रात्रि दुर्गाप्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुयी जम कर मारपीट के बाद पुलिस ने चार लोगो को हिरासत में लिया है. चौरंगी फांड़ी प्रभारी मैनुल हक ने बताया कि मंगलवार की रात दुर्गा प्रतिमाओं का बिसर्जन किया जा रहा था. कुछ युवक शराब पीकर माहौल खराब कर रहे थे. आपस में गाली- गलौज कर रहे थे.
उसी क्रम में कुछ युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. पुलिस कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया. चार युवकों को हिरासत में लेकर कुल्टी थाना भेज दिया गय. स्थानीय निवासियों ने कहा कि दो गुटों के हो रही मारपीट को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. इसके कारण कुछ लोगो को चोट भी लगी है. किन्तु इसकी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










