मुंशी बाजार मछलीपट्टी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ग्राहकों, दुकानदारों के बीच बची भगदड़, नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा स्थानीय तृणमूल पार्षद उमा सर्राफ ने कहा- नहीं सुनता उनकी बिजली विभाग आसनसोल. वार्ड संख्या 44 अंतर्गत मुंशी बाजार मछलीपट्टी में मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रिक तारों में शॉर्ट सर्किट होने से ईग लग गयी. बाजार में भगदड़ मच गयी. विद्युत तारों से निकल रही […]
विज्ञापन
ग्राहकों, दुकानदारों के बीच बची भगदड़, नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा
स्थानीय तृणमूल पार्षद उमा सर्राफ ने कहा- नहीं सुनता उनकी बिजली विभाग
आसनसोल. वार्ड संख्या 44 अंतर्गत मुंशी बाजार मछलीपट्टी में मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रिक तारों में शॉर्ट सर्किट होने से ईग लग गयी. बाजार में भगदड़ मच गयी. विद्युत तारों से निकल रही चिंगारी और आग की लपटों को तेज होता देख वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए.बाजार में बिजली सप्लाई बाधित हो गयी. सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों के आने से पहले ही आग बुझ गयी.
दमकल कर्मियों ने घटना के बारे में स्थानीय व्यवसायियों से पूछताछ की और जरूरी ब्यौरा दर्ज कर वापस लौट गये. शॉर्ट सर्किट के बाद पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पडा. घटना के चार घंटे बाद 11 बजे बाजार में विद्युत सेवा पुन: बहाल हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुंशी बाजार मछली पट्टी के निकट विद्युत तार के पास एक बंदर खेल रहा था. बंदर के कूदते ही पहले से ही उलङो विद्युत तारों में घर्षण होने से आग की लपटों के साथ तेज चिंगारियां निकलने लगी. जिससे बाजार में लोगों के बीच भगदड मच गयी.
लोग इधर उधर भागने लगे. एक स्थानीय व्यवसायी ने बताया कि पूजा के बाद मंगलवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा थी. अगर चिंगारी और आग की लपटें ज्यादा होती तो संभव है आगलगी या कोई बडा हादसा हो जाता. स्थानीय पार्षद उमा सर्राफ ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय व्यवसायियों से पूरी घटना की जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के पहले विद्युत विभाग को तारों को व्यवस्थित करने एवं पुराने विद्युत खंभों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था परंतु कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई पत्र लिखकर मुंशी बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गयी है. मुंशी बाजार में 12 से 15 विद्युत पोल सड़कर जजर्र हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










