सेफ्टी मद में स्कूलों को दो महीनों की मोहलत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सावधानी. रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के बाद सीबीएसइ का कड़ा रूख गुरुग्राम (हरियाणा) के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली छात्र प्रद्युमन की हत्या के बाद बच्चों की सुरक्षा के लिए सीबीएसई ने कड़ा रूख अपनाया है. इसके पहले भी बोर्ड समय-समय पर निर्देश जारी करता रहा है. लेकिन इस बार वह अपने […]
विज्ञापन
सावधानी. रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के बाद सीबीएसइ का कड़ा रूख
गुरुग्राम (हरियाणा) के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली छात्र प्रद्युमन की हत्या के बाद बच्चों की सुरक्षा के लिए सीबीएसई ने कड़ा रूख अपनाया है. इसके पहले भी बोर्ड समय-समय पर निर्देश जारी करता रहा है. लेकिन इस बार वह अपने निर्देश के अनुपालन के प्रति गंभीर है. मॉनीटरिंग के लिए निगरानी कमेटी गठित कर दी गयी है.
आसनसोल . केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए अपने संबद्ध स्कूलों को दो महीने की मोहलत दी है. इन दो महीनों में स्कूलों को सुरक्षा संबंधी सभी निर्धारित मानक पूरे करने होंगे. इसके साथ ही बोर्ड ने निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए एक कमेटी भी गठित की है. जो जांच के बाद अपनी िरर्पोट बोर्ड को देंगे .
बोर्ड ने यह भी कहा है कि गाइडलाइन संबंधी विवरण भी जल्द जारी किये जायेंगे. सनद हो कि बोर्ड स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित गाइडलाइन पहले भी जारी कर चुका है.
गुरूग्राम (हरियाणा) के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या के बाद विभिन्न स्तरों पर जरूरी सुरक्षा मानकों के अनुपालन का जायजा लिया जा रहा है. जिसमें भी कई तरह की खामियां सामने आ रही हैं. 22 बिंदुओं पर स्कूलों को परखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










