स्कूलों को लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा : बोर्ड के निर्देशानुसार सभी स्कूलों को दो महीने में अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे. कैमरे से जुड़ा एक मॉनीटर निगरानी के लिए रहेगा. स्कूलों को कुछ दिनों की सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित रखने होंगी. ताकि जरूरी पड़ने पर उसे खंगाला जा सके. साइकोमीट्रिक टेस्ट : स्कूलों को बोर्ड ने अपने […]
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा : बोर्ड के निर्देशानुसार सभी स्कूलों को दो महीने में अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे. कैमरे से जुड़ा एक मॉनीटर निगरानी के लिए रहेगा. स्कूलों को कुछ दिनों की सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित रखने होंगी. ताकि जरूरी पड़ने पर उसे खंगाला जा सके.
साइकोमीट्रिक टेस्ट : स्कूलों को बोर्ड ने अपने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का साइकोमीट्रिक टेस्ट (मनेावैज्ञानिक जांच) भी कराने का निर्देश दिया है. दो महीनों में सभी की मनोवैज्ञानिक जांच जरूरी होगी.
यह भी निर्देश : स्कूलों को अपने परिसर का सेफ्टी ऑडिट कराना होगा. विजिटर मैनेजमेंट को दुरूस्त करना होगा. साथ ही सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा.
जांच में यह मिला था स्कूलों में
कई शहरों में जांच में कुछ निजी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं मिले, इसके साथ ही किसी स्कूल में शिक्षकों व कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिला था. इसके अलावा विजिटर्स मैनेजमेंट, स्कूल बस एवं अन्य कई मामलों में स्कूल फेल साबित हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










