दुर्गोत्सव के मद्देनजर ब्लड डोनर फोरम ने शुरू की ऑन कॉल सेवा

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापूजा के इस उत्सवी माहौल में जब दुर्गापुर महकमा अस्पताल में निगेटिव खून की कमी देखी जा रही है. ऐसे वक्त में लोगो के सुविधार्थ दुर्गापुर महकमा ब्लड डोनर फोरम ने पहली बार ऑन कॉल ब्लड डोनर सेवा शुरू की है. बताया जाता है िक पूजा के इन दिनों दुर्घटनाओं की आशंका काफी बलबती […]

विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापूजा के इस उत्सवी माहौल में जब दुर्गापुर महकमा अस्पताल में निगेटिव खून की कमी देखी जा रही है. ऐसे वक्त में लोगो के सुविधार्थ दुर्गापुर महकमा ब्लड डोनर फोरम ने पहली बार ऑन कॉल ब्लड डोनर सेवा शुरू की है.

बताया जाता है िक पूजा के इन दिनों दुर्घटनाओं की आशंका काफी बलबती रहती है. इसके कारण खून की जरूरत भी काफी होती है. इसकी पूर्ति करने में महकमा प्रशासन को दिक्कतें आती हैं. इसे देखते हुए इस वर्ष ब्लड फोरम की ओर से इस प्रकार की पहल की गयी है. गौरतलब है िक दुर्गापुर महकमा अस्पताल में शनिवार तक ए पोजेटिव खून 25 यूनिट, बी पोजेटिव 47 यूनिट, एबी पोजेटिव 18 यूनिट तथा ओ पोजेटिव 92 यूनिट ही मौजूद थी.

निगेटिव खून की एक भी यूनिट रक्त नहीं देखी गयी. इस कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में समस्या आ सकती है. फोरम के सचिव कवि घोष ने बताया िक दुर्गापूजा के दौरान देखा गया है िक दुर्घटनाओं की संख्या में कुछ इजाफा हो जाता है. दुर्घटना के दौरान रक्त की जरूरत पड़ती है. रक्त की कमी से जूझ रहे महकमा अस्पताल की सहायता के लिए यह सेवा शुरू की गई है.

इसके लिए 20 पोजेटिव रक्तदाताओं तथा आठ िनगेटिव रक्तदाताओं की तालिका बना ली गई है. जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत बुला लिया जायेगा. फोन करने पर ये रक्तदाता सम्बंधित अस्पताल पहुंच जायेगा. इसके आलावा उत्सव में भी रक्तदान कार्यक्रम रखा गया है. इसके द्वारा रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास जारी है. फोरम की ओर से चार रक्तदान शिविर का आयोजन हो चुका है. अभी और भी शिविर का आयोजन करना बाकी है. इस बीच महकमा अस्पताल को 73 यूनिट तथा निजी अस्पताल को 33 यूनिट रक्त प्रदान किया जा चुका है.

लेिकन इस रक्तदान शिविर में भी निगेटिव रक्त नहीं मिल पाया है. िनगेटिव रक्त के जुगाड़ के लिये फोरम की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है. फोरम की ओर से एक अक्टूबर ब्लड डोनर दिवस के मौके पर एक शिविर का आयोजन किये जाने का निश्चय किया गया है. ऑन कॉल सेवा से लोगों को काफी सहूलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola