इसीएल सीएमडी ने की क्षेत्रीय महाप्रबंधकों संग बैठक

Updated:
विज्ञापन

सांकतोडिया. ईसीएल मुख्यालय में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुब्रत चक्रवर्ती ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय महाप्रवंधकों के साथ बैठक की. इसमें उत्पादन ,सम्प्रेषण व सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गयी. सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त माह तक दिए गए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से कंपनी लगभग […]

विज्ञापन
सांकतोडिया. ईसीएल मुख्यालय में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुब्रत चक्रवर्ती ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय महाप्रवंधकों के साथ बैठक की. इसमें उत्पादन ,सम्प्रेषण व सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गयी. सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त माह तक दिए गए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से कंपनी लगभग चार मिलियन टन पीछे चल रही है. हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में पोजेटिव ग्रोथ है.
उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में अगस्त महीना तक उत्पादन लक्ष्य 19.5 मिलियन टन दिया गया था जिसमे 15.6 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया गया है. उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 3.96 फीसदी का ग्रोथ है. संप्रेषण में पिछले वर्ष की चुलना में 7.3 फीसदी निगेटिव ग्रोथ है. उन्होंने कहा कि डिस्पैच करने का लक्ष्य 20.06 मिलियन टन था जिसमे 17.24 मिलियन टन हुआ.
जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 18.6 मिलियन टन का डिस्पैच हुआ था. भूमिगत खदानों में पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन में चालू वर्ष में 20 फीसदी का पोजेटिव ग्रोथ है. सीएमडी श्री चक्रवर्ती ने विभिन्न मुद्दों पर महाप्रबंधकों के साथ चर्चा की तथा वित्तीय वर्ष के अंतिम सात महीनों में हर क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर से संसाधनों में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola