हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र में राजभाषा दिवस को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया. मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख कमलेश कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की. मुख्य अभियंता (ओएंडएम) आरके सिन्हा, उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) रवींद्र कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. परियोजना प्रधान श्री शर्मा ने कहा कि हिंदी देश की राजभाषा तथा बड़ी […]

विज्ञापन
दुर्गापुर. दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र में राजभाषा दिवस को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया. मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख कमलेश कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की. मुख्य अभियंता (ओएंडएम) आरके सिन्हा, उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) रवींद्र कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. परियोजना प्रधान श्री शर्मा ने कहा कि हिंदी देश की राजभाषा तथा बड़ी आबादी की मातृभाषा है. इसे सम्मान देना एवं दिलाना कर्त्तव्य है.
हिंदी पखवाड़ा के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. हिंदी विभाग की देवयानी मल्लिक, सहायक हिंदी अधिकारी रमा चट्टोपाध्याय वं हिंदी सहायक जयंत फनी को हिंदी प्रचार प्रसार कार्य के लिए प्रशंसा मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola