36 भरी सोने के कंगन होंगे आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

मरीच कोटा आदि दुर्गापूजा कमेटी जुटी है भन्य दुर्गापूजा आयोजन की तैयारियों में हर दिन सांस्कृतिक आयोजन, पंडाल में दिखेगा दक्षिणोश्वर का काली मंदिर मॉडल आसनसोल : वार्ड संख्या 20 अंतर्गत मरीचकोटा ग्राम में मरीच कोटा आदि दुर्गापूजा कमेटी भव्य दुर्गापूजा आयोजन को लेकर तैयारियां कर रही हैं. कमेटी अध्यक्ष सोना राय ने बताया कि […]

विज्ञापन
मरीच कोटा आदि दुर्गापूजा कमेटी जुटी है भन्य दुर्गापूजा आयोजन की तैयारियों में
हर दिन सांस्कृतिक आयोजन, पंडाल में दिखेगा दक्षिणोश्वर का काली मंदिर मॉडल
आसनसोल : वार्ड संख्या 20 अंतर्गत मरीचकोटा ग्राम में मरीच कोटा आदि दुर्गापूजा कमेटी भव्य दुर्गापूजा आयोजन को लेकर तैयारियां कर रही हैं. कमेटी अध्यक्ष सोना राय ने बताया कि मरीचकोटा दुर्गापूजा 301 वें वर्ष आयोजित हो रही है. कमेटी भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक लाइटों की व्यवस्था कर रही है. इस बार कोलकाता के दक्षिणोश्वर काली मंदिर की तर्ज पर पूजा मंडप का निर्माण किया जा रहा है. पिछले वर्ष मां दुर्गा के प्रतिमा पर एक किलो के सोने का मुकुट पहनाया गया था. इस वर्ष मां दुर्गा के दसों भुजाओं में विशुद्ध सोने से बने आकर्षक कंगन शोभा बढ़ायेंगे.
उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की दोनों भुजाओं में भी सोने के कंगन पहनाये जायेंगे. कुल 36 भरी विशुद्ध सोने के बने 14 कंगन इस बार की पूजा के विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि भव्य पूजा मंडप के साथ चंदननगर से लायी गयी आकर्षक रंग बिरंगी लाइटें भी इस बार पूजा के विशेष आकर्षणों में शामिल होंगी.
मरीचकोटा पूजा मंडप से बाइपास के चार सौ मीटर तक विशेष लाइटों की सजावट रहेगी. भव्य पूजा के साथ श्रद्धालूओं एवं ग्रामवासियों के लिए पंचमी के दिन पूजा मंडप के उदघाटन से ही ग्रांड म्यूजिकल कार्यक्रमों का सिलसिलेवार आयोजनों की योजना है.
पंचमी के दिन रिमझीम गुप्ता ओर्केस्ट्रा ग्रुप संगीत पेश करेगी. षष्टी को टॉलीवुड के कलाकार राज मुखर्जी कॉमेडी शो प्रस्तुत करेंगे. सप्तमी को कोलकाता के विख्यात बाउल कलाकार बाउल संगीत प्रस्तुत करेंगे. अष्टमी को बांग्ला धारावाहिक के कलाकार आरींदम गांगूली, महिला कलाकार मोनामी मीक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola