कांग्रेस पार्षद दंपती ने थामा तृणमूल का दामन

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड में कांग्रेस का अस्तित्व हो गया समाप्त, थे तीन पार्षद अभिजीत, इंद्राणी ने विकास को बताया दलबदल का मुख्य कारण जामुड़िया के दर्जनों माकपा समर्थकों ने भी थाम लिया सत्ताशीन पार्टी का साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा- पूरे राज्य में तृणमूल चला रही तोड़फोड़ की नीति आसनसोल : आसनसेाल बाजार स्थित […]

विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड में कांग्रेस का अस्तित्व हो गया समाप्त, थे तीन पार्षद
अभिजीत, इंद्राणी ने विकास को बताया दलबदल का मुख्य कारण
जामुड़िया के दर्जनों माकपा समर्थकों ने भी थाम लिया सत्ताशीन पार्टी का साथ
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा- पूरे राज्य में तृणमूल चला रही तोड़फोड़ की नीति
आसनसोल : आसनसेाल बाजार स्थित तृणमूल जिला कार्यालय में सेामवार को कांग्रेस पार्षद अभिजीत आचार्य तथा पार्षद इंद्रानी आचार्या सहित जामुडिया के दर्जनों माकपा कर्मियो ने तृणमूल का दामन थामा.
मेयर जितेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू, विधायक सह एडीडीए के वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, उपमेयर तब्बसुम आरा, जिला परिषद् अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, एमएमआइसी (स्वास्थ्य ) दिवेंदु भगत, तृणमूल जिला महासचिव प्रबोध राय, रवि उल इस्लाम, पूर्व विधायक सुईद बसु मल्लिक, एमएमआईसी (शिक्षा) अंजना शर्मा, पार्षद श्रवण साव, पार्षद श्रवणी मंडल, पार्षद विनोद यादव आदि उपस्थित थे. विधायक श्री चटर्जी तथा जिलाध्यक्ष श्री दासू ने पार्षद दंपती को तृणमूल का झंडा थमा कर पार्टी में शामिल किया.
साथ ही जामुड़िया के माकपा कर्मी तुषार चक्रवर्ती, सपना चक्रवर्ती आदि अपने समर्थकों संग तृणमूल का दामन थामा. इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया.
बोर्ड चुनाव में कांग्रेस के तीन पार्षद जीते थे. तीनों ने ही तृणमूल में योगदान दे दिया. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा से प्रभावित होकर आसनसोल नगर निगम के कांग्रेस के दो पार्षदों ने तृणमूल का दामन थामा. उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड में टीएमसी पार्षदों क ी संख्या कुल 106 में 89 हो गयी है. कुल्टी में जल प्रकल्प योजना के विकास में दोनो पार्षद श्री आचार्य व सुश्री आचार्य तथा एडीडीए के वाइस चेयरमैन श्री चटर्जी की भूमिका रहेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आशीर्वाद सभी को बराबर मिलता रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बीते दिनो एक सभा में ममता बनर्जी के उपर टिप्पणी की.
जिससे पार्षद श्री आचार्य भी आहत हुये. उन्होंने तृणमूल में योगदान करने का निर्णय लिया. यह श्री रंजन चौधरी के लिए सबक होगा कि मुख्य मंत्री सुश्री बनर्जी के जुडे वयानबाजी नहीं करना चाहिए.
जिलाध्यक्ष श्री दासू ने कहा कि आगामी दिनों में पंचायत चुनाव के मद्देनजर दल को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही तृणमूल के विचार तथा विकास से प्रभावित लोगो का स्वागत कर रही है. इसके कारण माकपा तथा भाजपा कर्मी तृणमूल में योग दिया है.
पार्षद श्री आचार्य ने कहा कि 19 वर्ष की आयु से 1995 से तृणमूल का झंडा लेकर दौड़ रहे है. अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ममता बनर्जी के प्रशंसक थे. उनकी विकास योजनाओ से प्रभावित होकर तृणमूल का दामन थामा है. साथ प्रदेश में संप्रादायिक ताकतो को रोकने के लिए तृणमूल नेत्री का सहयोंग दिया है.
आसनसोल नगर निगम के सरंक्षण में कुल्टी का विकास हो रहा था. मेयर श्री तिवारी तथा विधायक श्री चटर्जी का सहयेाग मिलता था. तृणमूल का दामन थामने के बाद विकास कार्य में थोडी और गति आ जायेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल की ओर से लगातार पार्षदो को प्रलोभन देकर तृणमूल में शामिल किया जा रहा है. यह सिर्फ आसनसोल की नहीं बल्कि पूरे राज्य में तोड भंग की राजनीति हो रही है.
इससे कांग्रेस को सामुहिक रूप से दु:ख हुआ है. लेकिन कुल्टी में बहुत से समर्थक है जो कांग्रेस के साथ है. आगामी दिनो में कांग्रेस पुन: वापस आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola