शपथ ग्रहण छह को, मेयर के नाम की घोषणा नहीं

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन के स्तर से सिद्धू कान्हू स्टेडियम में चल रही तैयारियां उपमेयर, मेयर परिषद सदस्यों के नामों को लेकर चल रही अटकलें दुर्गापुर. आगमी छह सितंबर को दुर्गापुर नगर निगम के मेयर, उप मेयर तथा चेयरमैन सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मोड़ के सिद्ध कानू स्टेडियम में आयोजित होगा. इसकी तैयारी पश्चिम […]

विज्ञापन
जिला प्रशासन के स्तर से सिद्धू कान्हू स्टेडियम में चल रही तैयारियां
उपमेयर, मेयर परिषद सदस्यों के नामों को लेकर चल रही अटकलें
दुर्गापुर. आगमी छह सितंबर को दुर्गापुर नगर निगम के मेयर, उप मेयर तथा चेयरमैन सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मोड़ के सिद्ध कानू स्टेडियम में आयोजित होगा. इसकी तैयारी पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने जोर-शोर से शुरूकर दी हौ. स्टेडियम के बाहर-भीतर सफाई का काम अंतिम चरण में है. मेयर, उपमेयर और चेयरमैन सहित मेयर परिषद सदस्यों की घोषणा नही हो सकी है.
मेयर पद के लिए विभिन्न नाम उठ रहे है. अधिसंख्य प्रशासन का दायित्व संभाल चुके दिलीप अगस्ती को देख रहे है, कोई पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी की पत्नी अनिंदिता मुखर्जी की दावेदारी मजबूत मान रहे हैं. कोई युवा महिला पुरु ष के बारे में चर्चा कर रहे है. युवा वर्ग में धृति बनर्जी (जालान) को मान रहे हैं. उपमेयर की दौड़ में अमिताभ बनर्जी, रूमा पाडियल, पवित्न चटर्जी के नामों पर लोग चर्चा कर रहे है.
चेयरमैन के पद के लिए देबू साई, लवली राय, असीम चक्र वर्ती, मृगेन पाल के नाम की अटकलें लगायी जा रही हैं. मेयर परिषद सदस्यों में प्रभात चटर्जी, मणि सोरेन, मणि दासगुप्ता, मधुसूदन मंडल, राखी तिवारी, डॉ छवि नंदी, निजाम हुसैन मंडल, रीना चौधरी, चंद्रशेखर बनर्जी, धर्मेन्द्र यादव के नाम की अटकलें लगाई जा रही है. पांच बोरो चेयरमैन की दौड़ में सुनील चटर्जी, रामा प्रसाद हलदार, सुशील कुमार चटर्जी, स्वरूप मंडल, मानस राय के नाम की चर्चा है.
तृणमूल जिलाध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि अभी लोग विभिन्न प्रकार की अटकलें लगा रहे है. मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी ही अटकलों को विराम देते हुए सोमवार या मंगलवार को मेयर और उपमेयर के नाम की घोषणा कर सकती है. उनके पास इस विषय को लेकर कोई खबर नही है,शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के कुछ मंत्रियों को रहने की बात है. इसकी पुष्टि सोमवार को होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola