सरकारी निर्माण कार्य में फ्लाइ एश ईंटों का होगा उपयोग

Published at :28 Jun 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी निर्माण कार्य में फ्लाइ एश ईंटों का होगा उपयोग

आसनसोल : फ्लाई एश ब्रिक्स एंड ब्लॉक मैनुफैर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल मंगलवार को जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी को ज्ञापन सौंपा तथा जिले में निजी व सार्वजनिक भवन निर्माण कार्यो में फ्लाई एश ब्रिक्स को प्राथमिकता देने की मांग की. नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष तांतिया ने बताया कि राज्य सरकार की जारी […]

विज्ञापन

आसनसोल : फ्लाई एश ब्रिक्स एंड ब्लॉक मैनुफैर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल मंगलवार को जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी को ज्ञापन सौंपा तथा जिले में निजी व सार्वजनिक भवन निर्माण कार्यो में फ्लाई एश ब्रिक्स को प्राथमिकता देने की मांग की. नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष तांतिया ने बताया कि राज्य सरकार की जारी अधिसूचना में निर्माण कार्यो में फ्लाई एश ब्रिक्स के उपयोग करने को कहा गया है.

परंतु इसके बाद भी कई सरकारी विभागों में इस अधिसूचना की अवहेलना की जा रही है. जिलाशासक श्री सेठी ने कहा कि जहां सरकारी स्तर से विभागीय निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, वहां फ्लाई एश ब्रिक्स के उपयोग को बढ़ाया जायेगा. प्रयास होगा कि सभी सरकारी निर्माण में इनका उपयोग किया जाये. इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किये जायेंगे. शिष्टमंडल में एसोसिएशन के सचिव विवेक भुवालका, संयुक्त सचिव दिपेन राउत, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola