चिरेका जीएम ने कई कर्मियों को किया पुरस्कृत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jun 2017 10:20 AM (IST)
विज्ञापन

रेल मंत्रालय द्वारा व्यक्तिगत नगद पुरस्कार 2015 मिला था इन्हें राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 128 वीं बैठक में प्रयोग पर चर्चा चित्तरंजन. चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 128 वीं बैठक, महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी. महाप्रबंधक वीपी पाठक ने अध्यक्षता की. मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा […]
विज्ञापन
रेल मंत्रालय द्वारा व्यक्तिगत नगद पुरस्कार 2015 मिला था इन्हें
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 128 वीं बैठक में प्रयोग पर चर्चा
चित्तरंजन. चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 128 वीं बैठक, महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी. महाप्रबंधक वीपी पाठक ने अध्यक्षता की. मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी अशोक कुमार समेत सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा नामित सदस्य उपस्थित थे. संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी आशीष सच्चान ने किया.
बैठक में पिछले तिमाही के दौरान राजभाषा के प्रयोग पर हुई प्रगति को महाप्रबंधक ने सराहा. कार्यालय में राजभाषा के प्रयोग तथा प्रचार प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु रेल मंत्नालय द्वारा व्यक्तिगत नगद पुरस्कार 2015 के तहत चित्तरंजन के सहायक सामग्री प्रबंधक (इएल) अजय सोनकर, मुख्य कार्यालय अधीक्षक(भण्डार) इरकन लाकरा तथा मुख्य कार्यालय अधीक्षक (कार्मिक) सुजाता राय चौधुरी को महाप्रबंधक ने प्रमाण पत्न एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया. साथ ही मार्च, 2017 की तिमाही में प्रशंसनीय कार्य के लिए चिकित्सा विभाग के कृष्णोंदु चटर्जी तथा कार्मिक विभाग के डॉ मृणाल को भी पुरस्कृत किया गया.
महाप्रबंधक श्री पाठक ने राजभाषा अधिनियम धारा 3(3) के लक्ष्य का पूर्णरु पेण अनुपालन करने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे राजभाषा में नियमति कार्य करे ताकि राजभाषा का समूचित विकास हो. बैठक में विद्युत् विभाग द्वारा ऊर्जा सरंक्षण पर राजभाषा में प्रस्तुति दी. राजभाषा विभाग द्वारा वृतचित्न का प्रदर्शन किया गया. राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने चिरेका में राजभाषा के प्रचार-प्रसार एंव प्रयोग पर कई अन्य उपाय भी सुझाए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




