पूर्व फायर अधिकारी को मिले 25 हजार ननि से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी ने वेस्ट बंगाल फायर एंड इमर्जेसी सर्विसेज (आसनसोल) फायर स्टेशन के सेवानिवृत्त प्रभारी जावेद सलीम को रामबंधु तला स्थित टायर गोडाउन में आगलगी बुझाने में योगदान देने के लिए गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और पूर्व घोषणानुसार पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रूपये का चेक सौंपा. ज्ञात हो […]
विज्ञापन
आसनसोल : नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी ने वेस्ट बंगाल फायर एंड इमर्जेसी सर्विसेज (आसनसोल) फायर स्टेशन के सेवानिवृत्त प्रभारी जावेद सलीम को रामबंधु तला स्थित टायर गोडाउन में आगलगी बुझाने में योगदान देने के लिए गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और पूर्व घोषणानुसार पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रूपये का चेक सौंपा. ज्ञात हो कि रविवार 11 जून को रामबंधु तला स्थित एक टायर गोडाउन में लगे भयावह आग बुझाने में सेवानिवृत्त दमकल प्रभारी श्री सलीम ने निस्वार्थ योगदान किया था और आग बुझने के अंत तक दमकलकर्मियों के साथ पूरे ऑपरेशन में बने रहे.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि ऐसे जिम्मेवार और बहादूर नागरिकों की शहर को जरूरत है. श्री सलीम ने नि:स्वार्थ भावना से जोखिम उठाकर गोडाउन में लगे आग को बुझाने में सहयोग किया. शहरवासियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. शहर सब का है. आपात स्थितियों से निबटना केवल संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मियों की ही जिम्मेवारी नहीं है यह चुनौती शहर के हर एक नागरिक की है.श्री सलीम ने कहा कि मेयर श्री तिवारी से पुरस्कृत होकर काफी अच्छा लग रहा है. यह शहर सबका है. उन्होंने जीवन र्पयत शहर की सेवा करने का आश्वासन दिया.
अवसर पर मेयर परिषद सदस्य क्रीडा एवं संस्कृति अभिजीत घटक ने कहा उनका काम सराहनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










