दार्जीलिंग में बंद रहे डाकघर-बैंक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अलग राज्य की मांग में निकाली रैली चौक बाजार इलाके में बंद रहीं दुकानें पहाड़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त दार्जीलिंग : बुधवार को दार्जीलिंग शहर में डाकघर और बैंक जैसे सरकारी कार्यालयों में बंद दिखा. इसके अलावा भी कुछ सरकारी कार्यालय बंद रहे. जिला अधिकारी कार्यालय और उसके परिसर में स्थित अन्य कार्यालय खुले रहे. […]
विज्ञापन
अलग राज्य की मांग में निकाली रैली
चौक बाजार इलाके में बंद रहीं दुकानें
पहाड़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
दार्जीलिंग : बुधवार को दार्जीलिंग शहर में डाकघर और बैंक जैसे सरकारी कार्यालयों में बंद दिखा. इसके अलावा भी कुछ सरकारी कार्यालय बंद रहे. जिला अधिकारी कार्यालय और उसके परिसर में स्थित अन्य कार्यालय खुले रहे.
उनके आगे कठोर सुरक्षा व्यवस्था थी. उधर, पृथक गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर रैलियां निकाली गयीं. पुलिस किसी भी प्रकार की हिंसा को टालने के लिए गश्त कर रही है. दार्जीलिंग में चौकबाजार और माल रोड पर और इसके आस पास अधिकतर दुकानें बुधवार को बंद रहीं. पुलिस अत्यधिक सतर्कता बरत रही है और कई इलाकों में गश्त कर रही है.
गोजमुमो और अन्य क्षेत्रीय दलों ने अलग राज्य गोरखालैंड की मांग को लेकर कई इलाकों में रैलियां निकालीं. उल्लेखनीय है कि अलग राज्य गोरखालैंड की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) ने जीटीए, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में अनिश्चितकालीन बंद रखने का आह्वान किया है. केवल सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को बैंक और डाकघर को बंद से छूट दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










