40 शौचालयों, चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नितुरिया : दामोदर वैली कॉरपोरेशन के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत आरटीपीएस रोड ट्रांसपोर्ट के पास स्थित आदिवासी गांव के केवाबथान में निर्मित 40 शौचालयों का उदघाटन प्लांट प्रमुख सह मुख्य अभियंता मोहम्मद यासमीन ने किया. साथ ही चिल्ड्रेन पार्क का भी लोकार्पण किया गया. आदिवासी महिलाओं ने लोकनृत्य पेश […]
विज्ञापन
नितुरिया : दामोदर वैली कॉरपोरेशन के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत आरटीपीएस रोड ट्रांसपोर्ट के पास स्थित आदिवासी गांव के केवाबथान में निर्मित 40 शौचालयों का उदघाटन प्लांट प्रमुख सह मुख्य अभियंता मोहम्मद यासमीन ने किया. साथ ही चिल्ड्रेन पार्क का भी लोकार्पण किया गया. आदिवासी महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया.
केवाबथान में नौ लाख रु पये की लागत से 40 शौचालयों का निर्माण किया गया है. खुले में शौच नहीं करने को लेकर स्थानीय स्कूली बच्चों ने जागरूकता अभियान चलाया था. बच्चों के हाथों में इससे सम्बंधित प्लेकार्ड था.
अभियान के तहत बच्चों एवं वहां उपस्थित सभी को शौचालयों के व्यवहार के फायदे और खुले में शौच करने के नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गयी.
परियोजना प्रमुख श्री यासमीन ने डीवीसी के रेल कॉरिडोर के करीब रघुनाथपुर के दुरमुट गावं में बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क का भी उद्घाटन किया. इसमें बच्चों के लिए कई उपकरण लगाये गये हैं. इसपर दो लाख रु पये की लागत आयी है.
उन्होंने कहा कि डीवीसी लोगों के जनकल्याण कार्यों के लिए कृतबद्ध है. सीएसआर योजना के तहत लोगों के विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य हो रहे हैं. बच्चों के लिए निर्मित चिल्ड्रन पार्क से बच्चों को काफी लाभ पहुंचेगा. दुरमुट गांव की लाइब्रेरी को कुछ पुस्तके भी प्रदान की गयी ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










