निवेशकों की समस्याएं सुनी जिलाशासक ने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : जिला शासक शशांक सेठी की अध्यक्षता में बुधवार को सिटी सेंटर स्थित आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में उद्योगपति और चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधियों की बैठक की गई, बैठक में उधोगपतियों की समस्या सुन कर समस्या का समाधान करने के लिए अश्वासन दिये गये. जिला शासक श्री सेठी ने बताया कि उधोगपतियो ने […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : जिला शासक शशांक सेठी की अध्यक्षता में बुधवार को सिटी सेंटर स्थित आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में उद्योगपति और चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधियों की बैठक की गई, बैठक में उधोगपतियों की समस्या सुन कर समस्या का समाधान करने के लिए अश्वासन दिये गये. जिला शासक श्री सेठी ने बताया कि उधोगपतियो ने जमीन, सड़का तथा पेयजल से संबंधित समस्याएं रखी. उन्होंने सभी मुद्दे को समाधान करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि नया जिला का प्रथम बैठक हुई, आगे भी बैठक कर समस्या का समाधान किया जायेगा. उन्होंने छोटे उधोग के साथ साथ बड़े उद्योगपतियो को भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. पवन गुटगुटिया और अमित मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी ने निवेशकों को हर संभव समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को आदेश दे दिए है लेकिन जमीन की समस्या का समाधान ठीक प्रकार से नही होने के कारण ही छोटे व्यापारी को काफी परेशानी होती है.
रॉ मेटेरियल के खरीदारी महंगे होने के कारण उधोग को चलाना मुश्किल हो गया है. बैठकमे प्रदूषण विभाग के अधिकारी सहित नगर निगम की कमिश्नर कस्तुरी सेनगुप्ता भी मौजूद थी.
मारपीट के आरोप में गिरफ्तार: दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में शामिल नथूनी साव को कोर्ट मोड़ इलाके से िगरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश िकया गया. पकड़ा गया आरोपी नथूनी साव कोर्ट मोड़ इलाके का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










