अभिनेता पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 7:07 AM
कोलकाता. टॉलीवुड अभिनेत्री सोनिका सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत मामले में लापरवाही से कार चलाने के आरोपी चालक व टॉलीवुड अभिनेता विक्रम चट्टोपाध्याय के खिलाफ अदालत में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले इस मामले में आइपीसी की धारा 304ए का प्रयोग किया गया था […]
इस धारा का प्रयोग होने के कारण अदालत से विक्रम को जमानत मिल गयी थी, लेकिन मामले की जांच चलने के दौरान अदालत में चार गवाहों ने अपना गोपनीय बयान दर्ज कराया. इसकी रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि विक्रम घटना के दिन काफी शराब पी रखी थी.
यही नहीं कार की फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी यह पाया गया कि घटना के 4.6 सेकेंड पहले विक्रम की कार की रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटे और 1.5 सेकेंड पहले कार की रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटे थी. कार लेकर जब विक्रम नाइट क्लब से निकला था, उस समय से लेकर दुर्घटना होने तक कार की रफ्तार 92-115 किलोमीटर के बीच थी. जांच के दौरान पुलिस को मिले इन तथ्यों के बाद अलीपुर कोर्ट में इस मामले में विक्रम के खिलाफ आइपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) जोड़ने का आवेदन किया गया जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. वहीं इस मामले में विक्रम के वकील अनिर्वान गुह ठाकुरता व राजदीप मजूमदार का कहना है कि आइपीसी की धारा 304 जोड़ने का मतलब यह नहीं कि विक्रम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाय. अदालत के इस निर्देश के बाद उच्च अदालत में जाने के बारे में वह विचार विमर्श कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










