निवेशक ने कंपनी पर लगाया गबन का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2017 9:00 AM
विज्ञापन
मोचीपाड़ा थाना में दर्ज करायी शिकायत कोलकाता : अधिक रिटर्न देने का लालच देकर लोगों से निवेश कराने का बाद कंपनी रुपये लेकर फरार हो गयी. इसकी शिकायत चेतला थाना में दर्ज करायी गयी है. शिकायतकर्ता देवाशीष बसु रखाल दास रोड निवासी है. उसने पुलिस को बताया कि अधिक रिटर्न के प्रलोभन में आकर उसने […]
विज्ञापन
मोचीपाड़ा थाना में दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता : अधिक रिटर्न देने का लालच देकर लोगों से निवेश कराने का बाद कंपनी रुपये लेकर फरार हो गयी. इसकी शिकायत चेतला थाना में दर्ज करायी गयी है. शिकायतकर्ता देवाशीष बसु रखाल दास रोड निवासी है.
उसने पुलिस को बताया कि अधिक रिटर्न के प्रलोभन में आकर उसने 2012 से 2015 तक प्रत्येक माह एक हजार रुपये विव्ज्योर गोल्ड लिमिटेड कंपनी में जमा किये. कंपनी के एजेंट कमल स्वर्णकार को रुपये देते था. वह डॉ. सुरेश सरकार रोड स्थित कंपनी की मुख्य शाखा में जमा करता था. देवाशीष का कहना है कि समय पूरा होने पर रुपया वापस नहीं मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










