कार से धक्का मारा, फिर रिवॉल्वर के बट से पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2017 8:57 AM
कोलकाता : बेनियापुकुर थाना में फिर एक बार लूल्ला हैदर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस बार किंबर स्ट्रीट निवासी शाहिद खान ने शिकायत दर्ज करायी. पुलिस को बताया कि वह रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे. बेनियापुकुर के जाननगर रोड एवं पार्क स्ट्रीट क्रॉसिंग के पास […]
कोलकाता : बेनियापुकुर थाना में फिर एक बार लूल्ला हैदर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस बार किंबर स्ट्रीट निवासी शाहिद खान ने शिकायत दर्ज करायी. पुलिस को बताया कि वह रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे. बेनियापुकुर के जाननगर रोड एवं पार्क स्ट्रीट क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने धक्का मार दिया. वह जख्मी हो गये.
चिल्लाया तो कुछ दूरी पर कार रुकी. लूल्ला हैदर अपने साथियों के साथ बाहर निकला और पीटने लगा. लूल्ला जेब से रिवॉल्वर निकाल कर उसके सिर पर प्रहार कर दिया. फिर सभी वहां से फरार हो गये. किसी तरह वह चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार के बाद बेनियापुकुर थाना आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










