कोननगर में अबोध बच्चे का शव बरामद, सनसनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2017 8:02 AM
हुगली. मकान के पिछवाड़े से डेढ़ साल के बालक का शव बरामद होने पर सनसनी फैल गया. यह घटना उत्तरपाड़ा थाना के कोन्नगर राजराजेश्वरी हरिसभा इलाके की है. बच्चा सुबह से लापता था. आज सुबह घर के पिछवाड़े में एक झाड़ी में एक थैला बंद हालत में पाये जाने पर सनसनी रही. प्राप्त जानकारी के […]
आज सुबह घर के पिछवाड़े में एक झाड़ी में एक थैला बंद हालत में पाये जाने पर सनसनी रही. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो जुड़वां संतान को लेकर उसकी मां उमा दास (25) सुबह सो रही थी. उठ कर देखा कि जुड़वां बेटा-बेटी में से बेटा लापता है. काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद घर के पीछे झाड़ी में उसका शव एक थैले में बंद मिला.
बैग खोल कर देखा गया कि उसमें उसके हाथ-पैर बंधे थे. खबर पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके पिता संदीप इस घटना से सदमे में हैं. पुलिस का अनुमान है कि संपत्ति विवाद के कारण यह घटना घटी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










