प्रेमी के साथ रची पति की हत्या की साजिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2017 8:18 AM
हावड़ा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच दी आैर सुपारी किलर की मदद से पति को गोली मरवा दिया. घायलवस्था में पति को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उसके पैर में गोली लगी है. घटना जयपुर थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर इलाके की है. पुलिस इस घटना में […]
मोहम्मद आदिल को बतौर एडवांस 5000 रुपये दिये गये. गुरुवार देर शाम सुनियोजित तरीके से देवश्री ने गौड़ को फोन कर जयपुर के रामचंद्रपुर गांव बुलाया. पति वहां पहुंचा. वहां पहले से प्रेमी राजू व सुपारी किलर मौजूद था. गौड़ को देखते ही आदिल ने उसे गोली मार दी. हालांकि गोली उसके पैर में लगी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस आयी. पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को संकराइल के सारेंगा व सुपारी किलर को बक्सरा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










