हल्दिया : संपत्ति विवाद में युवक की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2017 8:48 AM
विज्ञापन
हल्दिया : पिता से मारपीट का विरोध करने पर अपने बड़े चाचा के बेटे के हाथों एक युवक की हत्या हो गयी. यह घटना गुरुवार सुबह नंदीग्राम स्थित बटतला इलाके में घटी. मृतक की शिनाख्त प्रदीप खांड़ा (24) के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर बलराम खांड़ा और उसके […]
विज्ञापन
हल्दिया : पिता से मारपीट का विरोध करने पर अपने बड़े चाचा के बेटे के हाथों एक युवक की हत्या हो गयी. यह घटना गुरुवार सुबह नंदीग्राम स्थित बटतला इलाके में घटी. मृतक की शिनाख्त प्रदीप खांड़ा (24) के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर बलराम खांड़ा और उसके छोटे भाई बकुल खांड़ा के बीच विवाद था. गुरुवार को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया. बलराम और उसके दो बेटे विश्वनाथ व विजय बकुल से मारपीट करने लगे. चीख सुनकर प्रदीप घर से बाहर निकला और अपने पिता को बचाने के लिए आगे आया. आरोप है कि विजय ने डंडे से प्रदीप के सिर पर प्रहार कर दिया.
गंभीर अवस्था में प्रदीप को नंदीग्राम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आरोपी विजय फरार हो गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय के माता-पिता और बड़े भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










