दंपती ने ट्रेन के सामने कूद कर की खुदकुशी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2017 9:24 AM

विज्ञापन

कोलकाता : बारासात के 12 नंबर रेल गेट पर एक दंपती ने बुधवार दोपहर ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. यह घटना दोपहर 12.05 बजे हुई. मृत दंपती के नाम खोखन राय (25) और सुष्मिता राय (22) बताये गये हैं. दोनों अशोकनगर गुमा कालीनगर का रहनेवाले थे. बारासात जीआरपी ने बताया कि दोनों […]

विज्ञापन
कोलकाता : बारासात के 12 नंबर रेल गेट पर एक दंपती ने बुधवार दोपहर ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. यह घटना दोपहर 12.05 बजे हुई. मृत दंपती के नाम खोखन राय (25) और सुष्मिता राय (22) बताये गये हैं. दोनों अशोकनगर गुमा कालीनगर का रहनेवाले थे. बारासात जीआरपी ने बताया कि दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी.
दोनों की दो माह की कन्या संतान है. रेल पुलिस ने बताया कि दोनों की दोपहर 12 बजे डाउन बनगांव-कैनिंग लोकल की चपेट में आने से मौत हुई है. स्थानीय लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी करने की अनुमान जताया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बारासात जीआरपी घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola