गृहवधू की रहस्यमय मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2017 8:05 AM
विज्ञापन
कोलकाता : एक अपार्टमेंट के 14वें तल्ले पर स्थित एक फ्लैट के अंदर एक गृहवधू की रहस्यमय हालत में शव पाया गया. मृतक की पहचान पिंकी कुमारी (24) के रूप में हुई है. घटना लेक थाना अंतर्गत प्रिंस अनवर साह रोड स्थित शिप्रा अपार्टमेंट की है. फ्लैट के कमरे में फंदे से लटके हालत में […]
विज्ञापन
कोलकाता : एक अपार्टमेंट के 14वें तल्ले पर स्थित एक फ्लैट के अंदर एक गृहवधू की रहस्यमय हालत में शव पाया गया. मृतक की पहचान पिंकी कुमारी (24) के रूप में हुई है. घटना लेक थाना अंतर्गत प्रिंस अनवर साह रोड स्थित शिप्रा अपार्टमेंट की है. फ्लैट के कमरे में फंदे से लटके हालत में उसका शव पाया गया. पुलिस के मुताबिक पिंकी के पति हरि शंकर बेनी केंद्र सरकार के विभाग में कार्यरत हैं. अपार्टमेंट के 14वें तल्ले पर उनका फ्लैट है.
गुरुवार रात उनके घर में कुछ रिश्तेदार आये थे. शुक्रवार सुबह जब पति काम के लिए घर से निकले, इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पिंकी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से आवाज नहीं आयी. इसके बाद फंदे से झूलता उसका शव पाया गया. पुलिस को खबर देने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कमरे से सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है. उसने फांसी क्यों लगायी, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










