कोलकाता में चोरी, कर्नाटक से गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2017 8:13 AM

विज्ञापन

पोस्ता के एक ज्वेलरी शोरूम से उड़ाये थे जेवर 70 ग्राम सोना के बिस्कुट, सोना की दो चेन, एक ब्रेसलेट पर किया था हाथ साफ सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों की हुई थी पहचान कोलकाता : पोस्ता स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 2.37 लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में लालबाजार की वॉच […]

विज्ञापन
पोस्ता के एक ज्वेलरी शोरूम से उड़ाये थे जेवर
70 ग्राम सोना के बिस्कुट, सोना की दो चेन, एक ब्रेसलेट पर किया था हाथ साफ
सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों की हुई थी पहचान
कोलकाता : पोस्ता स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 2.37 लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में लालबाजार की वॉच सेक्शन टीम ने कर्नाटक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात 31 मार्च की शाम में माधो कृष्ठो सेठ लेन स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई थी. आरोपियों के नाम हुसैन अली इरानी (31) और सद्दीक अली बेग (33) है. दोनों कर्नाटक के गद्दाग जिले के रहनेवाले हैं.
दोनों को कर्नाटक स्थित उनके घर से पकड़ा गया. इनके पास से चोरी के जेवरात बरामद कर लिये गये हैं. अदालत ने दोनों को सात मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. एक अप्रैल को शोरूम मालिक बलदेव सोनी (41) ने इसकी शिकायत पोस्ता थाना में दर्ज करायी थी.
पुलिस के मुताबिक 31 मार्च की शाम में दोनों ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम आये थे. जेवरात देखने के बहाने दोनों ने कर्मचारी को अन्य काम में व्यस्त कर दिया. इस बीच 70 ग्राम सोना के बिस्कुट, सोना की दो चेन और एक ब्रेसलेट पर हाथ साफ फरार हो गये. स्टॉक मिलाने के बाद जेवर कम पड़ने पर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी, जिसमें दोनों जेवरात चोरी करते दिखे.
इसके बाद पोस्ता थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की शिनाख्त की और उन्हें कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola