दो यात्रियों की मौत, 13 जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2017 7:13 AM

विज्ञापन

हादसा. बड़ाबाजार में तेज रफ्तार से जा रही मिनी बस पलटी आठ पुरुष व पांच महिलाओं समेत 13 अन्य यात्री हुए जख्मी हावड़ा ब्रिज के निकट ब्रेबर्न रोड फ्लाइओवर के पास की घटना कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में तेज रफ्तार मिनी बस के पलटने से उसमें सवार कुल 15 यात्री जख्मी हो गये. इसमें दो […]

विज्ञापन
हादसा. बड़ाबाजार में तेज रफ्तार से जा रही मिनी बस पलटी
आठ पुरुष व पांच महिलाओं समेत 13 अन्य यात्री हुए जख्मी
हावड़ा ब्रिज के निकट ब्रेबर्न रोड फ्लाइओवर के पास की घटना
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में तेज रफ्तार मिनी बस के पलटने से उसमें सवार कुल 15 यात्री जख्मी हो गये. इसमें दो यात्रियों की अस्पताल में मौत हो गयी. घटना बुधवार तड़के 4.25 बजे के करीब की है.
पुलिस के मुताबिक हावड़ा-मटियाबुर्ज रूट की मिनी बस यात्रियों को लेकर हावड़ा से बुधवार सुबह 4.15 के करीब कोलकाता की तरफ आ रही थी. हावड़ा ब्रिज पार करने के बाद ब्रेबर्न रोड फ्लाइओवर से नीचे उतरते समय तेज रफ्तार में होने के कारण चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया.
मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. इस दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री जख्मी हो गये. जख्मी यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास रात की ड्यूटी कर रहे बड़ाबाजार थाने के अलावा हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये. इसमें दो लोग‍ों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थानों में उनकी तसवीर भेजी गयी है.
इस घटना के बाद बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है. घटना के बाद से ही चालक फरार होने में कामयाब हो गया. पुलिस उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.
मृतकों की नहीं सकी शिनाख्त
मृतकों की उम्र 35 व 28 वर्ष के बीच है. उनकी शिनाख्त करने की कोशिश जारी है. इस घटना में पांच महिला समेत कुल 13 यात्री जख्मी हुए हैं. सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है.
घायलों के नाम
जख्मी लोगों के नाम शकिला खातून (55), रुबिना खातून (18), मोहम्मद रहमतुल्लाह (21), उमेश साव (32), राहुल राजबीर (22), पूर्णा साव (56), सीमा देवी (38), राधा कुमारी (7), मुस्कान कुमारी (11), राजा ठाकुर (3), राज कुमार शेख (45), मोहम्मद इलियास (58) और मोहम्मद समाद (25) हैं. इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. सभी पोर्ट इलाके के मटियाबुर्ज, नदियाल और वाटगंज इलाके के रहनेवाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola