बासंती : घर में घुसकर बेरहमी से पीट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2017 8:01 AM
विज्ञापन
कोलकाता : दिन दहाड़े घर में घुसकर एक व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने ही पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना के रामचंद्रखाली पंचायत के खिरीशखाली गांव की है. मृतक का नाम मोकद्दम खान (42) है. मृतक को बचाने में उसकी पत्नी व बड़े भाई को भी गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
कोलकाता : दिन दहाड़े घर में घुसकर एक व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने ही पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना के रामचंद्रखाली पंचायत के खिरीशखाली गांव की है.
मृतक का नाम मोकद्दम खान (42) है. मृतक को बचाने में उसकी पत्नी व बड़े भाई को भी गंभीर रूप से चोट आयी है. जानकारी के मुताबिक छह-सात बदमाश मंगलवार को उसके घर में लाठी, डंडा व धारदार हथियार के साथ घुसे और मोकमद्दम को पीटना शुरू कर दिया. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. पड़ोस के लोगों के मौके पर पहुंच जाने की वजह से हमलावर भाग खड़े हुए. जख्मी अवस्था में उसे कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अारोपियों की तलाश जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की वजह जमीन का विवाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










