मोबाइल चोरी के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2017 8:01 AM
विज्ञापन
आरोपी को पांच मई तक जेल हिरासत कोलकाता. रिटायर्ड चीफ जस्टिस के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में यादवपुर थाना की पुलिस ने उनकी नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम टूम्पा दास (25) है. वह आनंदपुर स्थित पंचान्न ग्राम की रहनेवाली है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हो गया है. […]
विज्ञापन
आरोपी को पांच मई तक जेल हिरासत
कोलकाता. रिटायर्ड चीफ जस्टिस के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में यादवपुर थाना की पुलिस ने उनकी नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम टूम्पा दास (25) है.
वह आनंदपुर स्थित पंचान्न ग्राम की रहनेवाली है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हो गया है. मंगलवार को अदालत ने उसे पांच मई तक जेल हिरासत में भेजा दिया. यादवपुर के नॉर्थ रोड निवासी पूर्व चीफ जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने 17 अप्रैल को यादवपुर थाना में घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने घर की नौकरानी पर संदेह जताया था. पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पंचानन ग्राम से नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










