एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 45.5 लाख की ठगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2017 7:33 AM

विज्ञापन

हरिदेवपुर थाने में एक महिला ने 19 दिसंबर को दर्ज करायी थी शिकायत ऑनलाइन 26 लाख रुपये आरोपियों के अकाउंट में किया था ट्रांसफर सॉल्टलेक से दबोचे गये दोनों शातिर, पूछताछ जारी कोलकाता : मैनेजमेंट कोटा के जरिये एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला से 45.5 लाख रुपये ठगने के आरोप […]

विज्ञापन

हरिदेवपुर थाने में एक महिला ने 19 दिसंबर को दर्ज करायी थी शिकायत

ऑनलाइन 26 लाख रुपये आरोपियों के अकाउंट में किया था ट्रांसफर

सॉल्टलेक से दबोचे गये दोनों शातिर, पूछताछ जारी

कोलकाता : मैनेजमेंट कोटा के जरिये एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला से 45.5 लाख रुपये ठगने के आरोप में हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपियों के नाम अयन बोस और सुदीप दे हैं.

दोनों को विधाननगर इलाके से गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ शेली सरकार नामक एक महिला ने हरिदेवपुर थाने में 19 दिसं‍बर को शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि मैनेजमेंट कोटा के जरिये दोनों से उन्हें एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला दिलाने का प्रलोभन दिया था. उसके झांसे में आकर 26 लाख रुपये उन्हो‍ंने आरटीजीएस के जरिये बदमाशों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये. शेष रुपये नकद दोनों ने उससे ले लिया. इसके बावजूद दाखिला नहीं मिलने पर रुपये वापस करने की मांग वह करने लगी, लेकिन न तो रुपये वापस किये गये और न ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला.

इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत हरिदेवपुर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दो आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. दबोचे गये दोनों बदमाशों से पूछताछ कर अन्य की तलाश हो रही है. जिस बैंक अकाउंट में 26 लाख रुपये आॅनलाइन ट्रांसफर किये गये थे, उस अकाउंट को सील कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola