गाली-गलौज का विरोध करना महंगा पड़ा, महिला पर धारदार हथियार से हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2017 8:50 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: गाली-गलौज और अश्लील टीका-टिप्पणी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. शनिवार को यह घटना जलपाईगुड़ी शहर के सात नंबर वार्ड के भाड़िया बिल्डिंग इलाके में घटी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा. खबर पाकर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: गाली-गलौज और अश्लील टीका-टिप्पणी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. शनिवार को यह घटना जलपाईगुड़ी शहर के सात नंबर वार्ड के भाड़िया बिल्डिंग इलाके में घटी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा. खबर पाकर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लिया. घायल महिला को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भरती कराया गया है.
पीड़िता बुलू सरकार ने बताया कि उसके घर के सामने ही स्थानीय निवासी बाबू पाल गाली-गलौज कर रहा था. मुझे देखकर उसने और ज्यादा अश्लील टीका-टिप्पणी शुरू कर दी. मैंने विरोध किया तो उसने मुझ पर पत्थर फेंका. इसके बाद उसने बाहर आने को कहा. मेरे बाहर निकलते ही उसने दाव से मेरे सिर पर वार कर दिया. स्थानीय लोगों ने बाबू पाल को बांध कर पीटा और मुझे अस्पताल पहुंचाया. बुलू सरकार का कहना है कि बाबू पाल का यह रोज का काम है. महिलाओं को देखते ही वह और ज्यादा अश्लीलता शुरू कर देता है. बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानता.
स्थानीय निवासी मधु सरकार ने कहा कि बाबू पाल के अत्याचार से हम सभी परेशान थे. आये दिन वह इलाके में लोगों पर पत्थर फेंकने और गाली-गलौज करने जैसी हरकतें करता रहता है. एक महिला ने विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हम चाहते हैं कि उसे सजा हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola