पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आधा दर्जन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2017 8:40 AM

विज्ञापन

कूचबिहार. सिलीगुड़ी में तीन पत्रकारों पर हमले की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कूचबिहार जिले के कृषि विश्वविद्यालय में पत्रकारों पर हमले की घटना घटी है. इस हमले में आधा दर्जन पत्रकार घायल हो गये हैं और कइयों के कैमरे तोड़ दिये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कूचबिहार […]

विज्ञापन
कूचबिहार. सिलीगुड़ी में तीन पत्रकारों पर हमले की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कूचबिहार जिले के कृषि विश्वविद्यालय में पत्रकारों पर हमले की घटना घटी है.

इस हमले में आधा दर्जन पत्रकार घायल हो गये हैं और कइयों के कैमरे तोड़ दिये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कूचबिहार जिले के पुंडीबाड़ी स्थित उत्तर बंगाल कृषि विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से ही हंगामा जारी है. इस विश्वविद्यालय के डीन का कल से ही विद्यार्थियों ने घेराव कर दिया था. इसको लेकर वहां काफी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी. विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों ने डीन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. यह लोग सेंट्रलाइज्ड मिड टर्म परीक्षा का विरोध भी कर रहे थे. डीन इनकी बातों को मानने के लिए तैयार नहीं थे. छात्रों ने इसको लेकर डीन के साथ बातचीत करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने किसी को मिलने का समय नहीं दिया.

इसी वजह से डीन तपन कुमार हात के खिलाफ विद्यार्थियों का गुस्सा भड़का हुआ था. कल देर रात तक घेराव करने के बाद आज फिर से विद्यार्थी उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय में आंदोलन करने पहुंच गये. इसी घटना का खबर संग्रह करने के लिए पत्रकार वहां गये थे. आरोप है कि पत्रकारों को देखकर विद्यार्थियों का गुस्सा भड़क गया और इन लोगों ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

इसके अलावा कई पत्रकारों को बंधक भी बना लिया गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को निकाला. इस घटना के बाद से ही पूरे जिले के पत्रकारों में रोष है. मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करायी गई है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल द्वारा निकाली गई एक रैली के दौरान तीन पत्रकारों के साथ मारपीट की गई थी. इसमें से एक पत्रकार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola