क्लब में आइपीएल मैच देखते समय हुआ झगड़ा, हंसिया से वार कर दोस्त की कलाई काट डाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2017 9:43 AM

विज्ञापन

मालदा. आइपीएल क्रिकेट खेल देखने को लेकर हुए झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के बांये हाथ की कलाई काट दी. शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे यह घटना मालदा शहर के पूड़ाटुली सदर घाट इलाके में घटी. घायल युवक संजय चौधरी (31) की स्थिति चिंताजनक है. उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया […]

विज्ञापन
मालदा. आइपीएल क्रिकेट खेल देखने को लेकर हुए झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के बांये हाथ की कलाई काट दी. शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे यह घटना मालदा शहर के पूड़ाटुली सदर घाट इलाके में घटी. घायल युवक संजय चौधरी (31) की स्थिति चिंताजनक है. उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया. घायल युवक के बड़े भाई समीर चौधरी ने इंगलिश बाजार थाने में भीष्म घोष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. हमले का आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल संजय चौधरी का घर सदर घाट से लगे बाबूपाड़ा इलाके में है.
शुक्रवार रात को कुछ दोस्त मिलकर एक स्थानीय क्लब में टीवी पर आइपीएल मैच देख रहे थे. उनमें संजय और भीष्म भी शामिल थे. मैच देखने के साथ ही क्लब में शराब का अड्डा जमा हुआ था. इसी दौरान खेल देखते समय दो दोस्तों संजय और भीष्म के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते इसने हिंसक रूप ले लिया.

भीष्म घोष अचानक हंसिया लेकर आया और संजय के ऊपर हमला कर दिया. संजय ने हाथ आगे करके हंसिया का वार रोकने की कोशिश की. इससे उसके बांय हाथ की कलाई पूरी तरह कट गई. इसके बाद क्लब में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गये. इसी बीच, भीष्म घोष इलाके से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने रात में ही घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. घटना की खबर पाकर इंगलिश बाजार थाने की पुलिस सदर घाट इलाके के क्लब में पहुंची. स्थानीय लोगों ने भीष्म की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने जांच के बाद रात में ही क्लब को सील कर दिया.

मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक के बांये हाथी की कलाई को ऑपरेशन से जोड़ा नहीं जा सका. इसके अलावा उसके शरीर से काफी खून बह गया था. उसकी स्थिति को देखते हुए उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया है. इंगलिश बाजार थाने के आइसी पुर्णेन्दु कुंडू ने बताया कि घटना के कारण की जांच की जा रही है. आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola