जोड़ासांकू स्थित अस्पताल का मामला, प्रबंधन ने तीन नर्सों को किया निलंबित, मौत के छह घंटे बाद परिजनों को बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2017 9:41 AM
कोलकाता : जोड़ासांकू के रवींद्र सरणी रोड स्थित एक संस्था द्वारा संचालित अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गयी. मृतका का नाम मीना देवी (45) था. वह हावड़ा के सलकिया इलाके की रहनेवाली थी. गुरुवार रात करीब 12:45 बजे उसकी मौत हो गयी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि नर्स एवं आया की […]
मृतक के परिजनों ने पोस्ता थाना एवं अस्पताल प्रबंधन से लिखित शिकायत की है. अस्पताल प्रबंधन ने तीन नर्सों को निलंबित कर दिया है. उनके नाम ब्यूटी सरकार, संचारी दास और डॉली सरकार बताये गये हैं. साथ ही मामले की जांच का आश्वासन दिया है. पूजा साव ने बताया कि उसकी मां मीना देवी को कैंसर था. यहां पीलिया के इलाज के लिए नौ अप्रैल को भरती कराया गया था. उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया था. लेकिन दूसरे ही दिन बिना बताये जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. पूछने पर बताया गया कि मरीज के शरीर से बदबू आ रही है. इस कारण उन्हें स्पेशल वार्ड में रखने में परेशानी हो रही है. पूजा ने नर्सों एवं आया पर खराब बरताव का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










