फूलबागान : महिला के गले से चेन छीन भागे बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 8:13 AM
कोलकाता. फूलबागान इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बदमाश फरार हो गये. घटना फूलबागान इलाके के जोगोद्यान रामकृष्ण मिशन के पास की है. पीड़ित महिला का नाम सुजाता विश्वास (52) है. वह शीतला तल्ला लेन की रहनेवाली है. इस घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत फूलबागान थाने में दर्ज […]
उनमें से एक युवक ने उनके गले से 30 ग्राम सोने की चेन छीन ली और दोनों फरार हो गये. जब तक वह कुछ समझ सकती, तब तक दोनों वहां से भाग चुके थे. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
हालांकि इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. ज्ञात हो कि एक दिन पहले अलीपुर इलाके के नेशनल लाइब्रेरी के पास भी बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने इकबालपुर की रहनेवाली एक महिला के गले से 17 ग्राम की सोने की चेन छीन कर फरार हो गये थे. उस मामले में भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










