बंद कमरे में मासूम की हत्या, बुआ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2017 8:44 AM

विज्ञापन

कोलकाता. बंद कमरे में आठ वर्षीय भतीजे का कत्ल करने के आरोप में पुलिस ने उसकी बुआ को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है. घटना राजाबागान इलाके के पांचपाड़ा रोड की है. घटनास्थल से लहूलुहान हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने काफी पहले उसकी मौत होने की बात बतायी. मृत बच्चे […]

विज्ञापन

कोलकाता. बंद कमरे में आठ वर्षीय भतीजे का कत्ल करने के आरोप में पुलिस ने उसकी बुआ को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है. घटना राजाबागान इलाके के पांचपाड़ा रोड की है. घटनास्थल से लहूलुहान हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने काफी पहले उसकी मौत होने की बात बतायी.

मृत बच्चे का नाम अब्दुल रकीब म‍ोल्ला (8) है जबकि गिरफ्तार उसकी बुआ का नाम जोसना बीबी है. इस घटना के बाद मृत बच्चे के पिता अब्दुल मालिक मोल्लाह (32) ने कत्ल की शिकायत राजाबागान थाने में दर्ज करायी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि राजाबागान इलाके के पांचपाड़ा रोड के मकान के एक कमरे में लहूलुहान हालत में एक मासूम बच्चा पड़ा है.

पुलिस जब वहां पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था. कमरा तोड़कर अंदर घुसने पर बच्चे को लहूलुहान हालत में पाया गया. वहीं उसकी बुआ जोसना बीबी भी बैठी थी. उसके हाथों के पास खून से सना हुआ सब्जी काटने का बोटी पड़ा हुआ था. महिला के कपड़े में भी खून के धब्बे मौजूद थे. इसके बाद बच्चे को अस्पताल भेजा गया. वहीं बच्चे के कत्ल के आरोप में महिला को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया.

अलीपुर अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि चार महीने से वह इस घर में भाई के साथ रह रही थी. सांस की समस्या के कारण बच्चे की मां स्थानीय अस्पताल में भरती थी. इसके कारण मासूम अब्दुल रकीब म‍ोल्लाह अपनी बुआ के साथ कमरे में अकेला ही था. पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार महिला का बारुइपुर के एक अस्पताल में मानसिक इलाज चल रहा था. उसने मासूम का कत्ल क्यों किया, इस बारे में पता लगाने की कोशिश हो रही है. इस घटना के बाद से इलाके में शोक व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola