मालदा: प्रेमिका ने प्रेमी के घर वालों से लिया बदला, शादी में बाधा देने वाली दीदी और जीजा को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2017 10:24 AM
मालदा: शादी में बाधा बने प्रेमी के दीदी और जीजा से नाराज प्रेमिका ने उनके घर पर हमला करवा दिया. शनिवार सुबह यह सनसनीखेज घटना वैष्णवनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में घटी है. घायल प्रेमी के दीदी का नाम मिनती मंडल (30) तथा जीजा का नाम राजू मंडल (38) है. प्रेमी की एक और बहन […]
तीनों घायलों को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. पीड़ित परिवार ने प्रेमिका शांत्वना मंडल सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले गोपाल मंडल का उसी गांव की रहने वाली शांत्वना मंडल के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध था. प्रेमी के परिवार वाले शांत्वना को पसंद नहीं करते थे. खासकर दीदी मिनती मंडल तथा उनके पति राजू मंडल किसी भी कीमत पर शांत्वना की शादी नहीं होने देना चाहते थे. दोनों परिवारों के बीच कई बार शादी की बातचीत चली, लेकिन दोनों ने इसमें बाधा दिया. प्रेमिका शांत्वना के परिवार वालों ने प्रेमी गोपाल के दीदी तथा जीजा को ही इसके लिए दोषी ठहराया है.
दूसरी ओर प्रेमिका शांत्वना मंडल के परिवार वालों का कहना है कि प्रेमी गोपाल शादी के लिए तैयार था. लेकिन उसकी दीदी बाधक बनी हुई थी. इसके अलावा दोनों इलाके में दुष्प्रचार भी कर रहे थे. शांत्वना के परिवार वालों ने मारपीट की घटना से इंकार किया है. इधर, डीएसपी दिलीप हाजरा ने बताया है कि दो परिवारों के बीच घर में तोड़फोड़ तथा मारपीट की घटना घटी है. सभी आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










