फेसबुक पर बनाया युवती का फरजी प्रोफाइल, बदनाम करनेवाला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2017 8:15 AM

विज्ञापन

कोलकाता: पुरानी दोस्ती को आगे जारी रखने से इनकार करने पर एक 26 वर्षीय युवक ने 21 वर्षीय युवती को बदनाम करने के लिए काफी घिनौनी हरकत कर डाली. उसने पहले युवती के नाम पर फेसबुक में फेक प्रोफाइल बनाया, फिर उस प्रोफाइल में उसकी तसवीर से छेड़छाड़ कर अश्लील तसवीर बनाकर उसे फेसबुक पर […]

विज्ञापन
कोलकाता: पुरानी दोस्ती को आगे जारी रखने से इनकार करने पर एक 26 वर्षीय युवक ने 21 वर्षीय युवती को बदनाम करने के लिए काफी घिनौनी हरकत कर डाली.
उसने पहले युवती के नाम पर फेसबुक में फेक प्रोफाइल बनाया, फिर उस प्रोफाइल में उसकी तसवीर से छेड़छाड़ कर अश्लील तसवीर बनाकर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया. यही नहीं एक नया नंबर लेकर अपने मोबाइल में उस नंबर से युवती के नाम का व्हाट्सएैप अकाउंट बनाया. उस अकाउंट में भी युवती की अश्लील तसवीर को प्रोफाइल पिक्चर बनाया.
इसके बाद युवती के व अपने सभी दोस्तों को अश्लील तसवीर उस नंबर से भेजने लगा. इन हरकतों से परेशान युवती ने 20 मार्च को लालबाजार के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए फिरोज खान (26) नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी गार्डेनरीच इलाके के आयरन गेट रोड का रहनेवाला है. पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पहले दोनों दोस्त थे. इसके बाद जब से उसने इस रिश्ते को आगे नहीं रखने की बात कही, तब से फिरोज उसे इन सब तरीकों से बदनाम करने की कोशिश करने लगा था. पुलिस ने फिरोज के पास से उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिसकी मदद से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था. मामले की जांच हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola