पत्नी व बेटी को चलती ट्रेन से फेंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2017 8:14 AM

विज्ञापन

हुगली. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों ने घायल मां और बेटी को सिंगूर ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया. घायलों की पहचान सोनी रजक (25) और सोनिया रजक (2) के रूप में हुई है. यह घटना हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड शाखा […]

विज्ञापन
हुगली. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों ने घायल मां और बेटी को सिंगूर ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया. घायलों की पहचान सोनी रजक (25) और सोनिया रजक (2) के रूप में हुई है. यह घटना हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड शाखा के बांकेपुर-मिर्जापुर स्टेशन के बीच हुई.

जानकारी के अनुसार, सोनी बिहार के हाजीपुर की रहनेवाली है. पांच साल पहले उसकी शादी डानकुनी थाना क्षेत्र स्थित अरविंद नगर निवासी विजय रजक से हुई. विजय वाहन चालक है. आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही वह पत्नी से खफा रहता था. घटना के बाद से आरोपी फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola