सिलीगुड़ीः दहेज की बलि चढ़ी और एक बेटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2017 8:12 AM
सिलीगुड़ी: दहेज के लोभियों पर नकेल कसने की शासन-प्रशासन की लाख कोशिशें नाकाम साबित हो रही है. दहेज प्रथा पर रोकथाम लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के मारफत सरकार प्रत्येक वर्ष लाखों रूपये पानी की तरह बहाती है, लेकिन सब बेकार साबित हो रहा है. सिलीगुड़ी में और एक बेटी […]
सिलीगुड़ी: दहेज के लोभियों पर नकेल कसने की शासन-प्रशासन की लाख कोशिशें नाकाम साबित हो रही है. दहेज प्रथा पर रोकथाम लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के मारफत सरकार प्रत्येक वर्ष लाखों रूपये पानी की तरह बहाती है, लेकिन सब बेकार साबित हो रहा है. सिलीगुड़ी में और एक बेटी को दहेज की बलि चढ़ाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह दर्दनाक वारदात सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत बागडोगरा थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर इलाके में हुआ है.
यह खबर फैलते ही गोसाईंपुर के लोगों में काफी आक्रोश है. दहेज के लिए बेटी को मार देने का एक मामला मायकेवालों ने बागडोगरा थाना में दहेज के लोभी पति और सुसरालवालों के विरूद्ध दर्ज करायी है. मृतका मांपी घोष की मां रेणु राय का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद ध्रुव घोष और उसके मां-बाप व बहन बार-बार बेटी को दबाव देते रहते थे.
इतना ही नहीं दहेज न देने पर उसकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे. शादी में जो दहेज मांगा वह कर्ज करके चुकाया. शादी के बाद भी बाइक, नगद रूपये बेटी के सुसरालवालों को दिये. इसके बाद भी उनका लोभ कम नहीं हुआ. आखिरकार दहेज के लोभियों ने उनकी बेटी की जान ले ली. पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम आज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही मृतका के सुसरालवाले सभी आरोपी फरार हैं. जल्द सबकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










