रोगी के परिजन को खिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश होने पर नकदी व मोबाइल लेकर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2017 9:09 AM
मालदा. नशीली चाय पिलाकर बदमाशों ने एक रोगी के परिजन का सबकुछ लूट लिया. बदमाश 11 हजार रुपये नकद, मोबाइल आदि लूट कर फरार हो गये. यह सनसनीखेज घटना मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में घटी. बुधवार सुबह इंगलिश बाजार थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने मामले […]
रात के समय किसी अनजान व्यक्ति ने मुजफ्फर को चाय पिलायी. कुछ ही देर में वह अचेत हो गया. इसके बाद बदमाश उसके पास से 11 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गये. बुधवार की सुबह जब वह वार्ड से बाहर आयी, तो मुजफ्फर को अचेत पाया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. होश आने के बाद मुजफ्फर ने रात की पूरी घटना बतायी. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










