ब्लैकमेल कर किया कई बार दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2017 8:43 AM

विज्ञापन

युवती को महंगी पड़ी फेसबुक पर दोस्ती, बनाया अश्लील वीडियो पीड़िता का आरोप : लंच में बुला कर बेहोशी की दवा खिला कर बना लिया था वीडियो फिर समय-समय पर लगातार किया दुष्कर्म बदनामी के डर से इतने दिन पीड़िता रही चुप जोधपुर गार्डेन की रहनेवाली पीड़िता ने परेशान होकर लेक थाने में दर्ज करायी […]

विज्ञापन
युवती को महंगी पड़ी फेसबुक पर दोस्ती, बनाया अश्लील वीडियो
पीड़िता का आरोप : लंच में बुला कर बेहोशी की दवा खिला कर बना लिया था वीडियो
फिर समय-समय पर लगातार किया दुष्कर्म
बदनामी के डर से इतने दिन पीड़िता रही चुप
जोधपुर गार्डेन की रहनेवाली पीड़िता ने परेशान होकर लेक थाने में दर्ज करायी शिकायत
आरोपी से हो रही थाने में पूछताछ
कोलकाता : एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनीक करने का डर दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में लेकथाने की पुलिस ने राकेश चौधरी नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. उससे थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है.
क्या है घटना :
लेक थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह असम की रहनेवाली है. जोधपुर गार्डेन में रहकर वह पढ़ाई कर रही है. गत वर्ष जून में उसकी दोस्ती फेसबुक में राकेश चौधरी नामक एक व्यक्ति के साथ हुई थी. उसने खुद को कॉल सेंटर का मालिक बताया था. इसके बाद दोनों बागुइहाटी में एक रेस्तरां में मिले. वहां राकेश ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया. जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसी बीच, खाना खत्म करने के बाद वह टैक्सी में उसे घर छोड़ने के लिए निकला.
लेकिन तबीयत काफी खराब होने के कारण वह अचेत हो गयी. अगले दिन जब उसकी नींद खुली, तो वह एक गेस्टहाउस में थी. राकेश ने उसे बताया कि वह उसकी अश्लील वीडियो बना चुका है. कई वीडियो व फोटो उसे दिखाया भी गया. इसके बाद इन वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर राकेश ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. गत वर्ष जून से लेकर इस वर्ष मार्च के बीच वह दो बार गर्भवती भी हुई. दोनों बार राकेश के दबाव में उसने गर्भपात करवा लिया. इसी बीच, उसने राकेश की पत्नी को भी यह घटना बतायी. लेकिन फायदा नहीं हुआ. अंत में वह न्याय के लिए लेक थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आयी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने राकेश को थाने में लाकर उससे पूछताछ कर हकीकत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
कोलकाता. 21 वर्षीय युवती का फोन नंबर अश्लील साइट पर अपलोड करने के आरोप में लालबाजार के साइबर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट का इंटर्न छात्र है. उसका नाम विशाल मवांडिया (22) है. वह आसनसोल का रहनेवाला है. लालबाजार साइबर थाना की पुलिस ने आसनसोल जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है. उसे बुधवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया जायेगा.
क्या है मामला :
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में उन्हें बताया कि वह मध्य कोलकाता के एक कॉलेज के फाइनल वर्ष की छात्रा है. फरवरी में उसे अनजान लोगों के फोन आने लगे. सभी अश्लील बातें करते थे. परेशान होकर उसने 10 फरवरी को इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाना में दर्ज करायी.
जांच में पुलिस को पता चला कि युवती का मोबाइल नंबर आसनसोल से किसी अश्लील वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. इसके बाद पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में विशाल ने बताया कि शिकायत करने वाली युवती की एक सहेली आसनसोल में रहती है. फरवरी में पीड़िता ने अपनी सहेली के मोबाइल पर फोन किया था. उस वक्त वह उसकी सहेली के घर में ही था. उसने फोन उठा लिया. इस बात पर पीड़िता के साथ उसका काफी विवाद हुआ. विशाल ने बदला लेने के लिए युवती के मोबाइल नंबर के साथ कुछ अश्लील तस्वीरें वेबसाइट पर अपलोड कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola