सिलीगुड़ी निवासी पर अपहरण व दुष्कर्म का लगा आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 8:17 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. एक गृहवधू का अपहरण कर उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बलात्कार किया गया. इस घटना से जलपाईगुड़ी शहर में सनसनी है. गृहवधू ने जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. कोतवाली थाने के साहेब पाड़ा की रहनेवाली इस गृहवधू ने आरोप लगाया है कि गत 26 फरवरी […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. एक गृहवधू का अपहरण कर उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बलात्कार किया गया. इस घटना से जलपाईगुड़ी शहर में सनसनी है. गृहवधू ने जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. कोतवाली थाने के साहेब पाड़ा की रहनेवाली इस गृहवधू ने आरोप लगाया है कि गत 26 फरवरी को वह घर से कुछ दूरी पर तस्वीरें खींचने के लिए निकली थीं.

तभी एक मारुति गाड़ी ने उसका रास्ता रोक लिया. गाड़ी से दो पुरुष उतरे और उसका मुंह दबाकर उसे जबरन गाड़ी में बिठा लिया. इसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. गृहवधू ने आरोप लगाया कि रात के समय दो अपहर्ताओं में से एक ने उसके साथ तीन बार जबरदस्ती की. अगले दिन 27 फरवरी को उसे कमरे में बंद करके अपहर्ता चले गये. 28 तारीख को रात में एक अपहर्ता शराब पीकर आया और जबरदस्ती करने लगा. गृहवधू के विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की गयी. इसके बाद वह व्यक्ति सो गया. इसी बीच मौका पाकर वह भाग निकली.

कुछ दूर जाने के बाद एक महिला से मोबाइल मांगकर उसने अपने पति को खबर की. इसके बाद उसके पति पहुंचे और उसे साथ ले गये. जानकारी मिली है कि अपहर्ता महिला को सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी ले गये थे. आरोपी का नाम रतन दास है और वह फूलबाड़ी का ही रहनेवाला है. कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola