चलते ऑटो में छात्रा के केश काटनेवाला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 8:16 AM
बालूरघाट: चलते ऑटो में एक स्कूली छात्रा के केश काटकर भाग जानेवाले युवक को बालूरघाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसका नाम कृष्ण महंत (26) है और वह बालूरघाट थाने के डाकरा इलाके का रहनेवाला है. पेशे से गाड़ी मेकेनिक आरोपी को पुलिस ने […]
वह मालंचा स्कूल में 11वीं पढ़ती है. रोज की तरह वह गत 28 फरवरी को बालूरघाट से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. ऑटो स्टैंड से उसने मालंचा जाने के लिए ऑटो पकड़ा. उसके ठीक पीछे एक युवक बैठा था. अचानक वह युवक खानपुर इलाके में ऑटो से उतर गया. उतरते समय उसे छात्रा के कटे केश उसके हाथों में थमा दिये.चलते ऑटों में अपने केश काट दिये जाने का पता चलते ही छात्रा ने चीत्कार करना शुरू कर दिया. पूरा मामला समझने के बाद भी ऑटोवाला नहीं रुका और मालंच की ओर बढ़ता रहा.
बालूरघाटा के कलकला खाड़ी इलाके में छात्रा की चीत्कार ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिसवालों ने सुनी. उन्होंने ऑटो रुकवाकर पूरी घटना की जानकारी ली और ऑटो को थाने ले आये. खबर पाकर स्कूल छात्रा का परिवार भी थाने पहुंच गया. अमृतखंड ग्राम पंचायत की प्रधान जयंती सरकार भी पहुंचीं.इसके बाद ऑटो चालक से पूछताछ की गयी. बस स्टैंड का सीसीटीवी फुटेज देश हमलावर की पहचान कृष्ण महंत के रूप में की गयी. उसे खानपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया. बुधवार को उसे दक्षिण दिनाजपुर जिला अदालत में पेश किया गया था. पुलिस ने 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. अदालत ने गुरुवार को उसे फिर से अपने समक्ष पेश करने का निर्देश दिया. आरोपी ने छात्रा के केश क्यों काटे, अभी इस बारे में पुलिस कुछ पता नहीं लगा पायी है. आरोपी पर महिला की गरिमा के हनन और अन्य आरोप लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










