शिशु तस्करी मामला: सीबीआइ जांच की मांग की अब जूही चौधरी का प्रेमी आया सामने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 8:15 AM
जलपाईगुड़ी: शिशु तस्करी मामले में फंसी भाजपा नेता जूही चौधरी का प्रेमी अब सामने आया है.जूही की गिरफतारी के बाद उसके प्रेमी सुब्रत सरकार पहली बार मीडिया के सामने आया है. उसने कहा कि शिशु तस्करी मामले में जूही किसी प्रकार से शामिल नहीं है,उसको फंसाया जा रहा है. सीआइडी उसपर गलत आरोप लगा रही […]
जलपाईगुड़ी: शिशु तस्करी मामले में फंसी भाजपा नेता जूही चौधरी का प्रेमी अब सामने आया है.जूही की गिरफतारी के बाद उसके प्रेमी सुब्रत सरकार पहली बार मीडिया के सामने आया है. उसने कहा कि शिशु तस्करी मामले में जूही किसी प्रकार से शामिल नहीं है,उसको फंसाया जा रहा है.
सीआइडी उसपर गलत आरोप लगा रही है.जूही के फोन कॉल लिस्ट भी उसने जारी करने की मांग की. उसने कहा कि फोन कॉल लिस्ट सामने आने के बाद ही तो सबकुछ साफ हो जायेगा.सुब्रत ने इस मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग की.सुब्रत सरकार मयनागुड़ी के सुभाष नगर का रहने वाला है.पिता सत्यव्रत सरकार प्राथमिक शिक्षक पद से रिटायर हो चुके हैं.
तीन भाइ-बहनों में सुब्रत ही बड़ा है.सुब्रत भी राजनीति में सक्रिय है. तीन साल पहले वह भाजपा में शामिल हुआ था.इसी दौरान उसकी जान-पहचान जूही से हुयी.तब सुब्रत भाजयुमो का मंडल सचिव था.उस समय जूही युवा मोरचा की जिला अध्यक्ष थी.वहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ.पिछले साल अक्टूबर में सुब्रत बुरी तरह से बीमार पड़ गया था. उसे ब्रेन हेमरेज हुआ था. उसकी काफी चिकित्सा करायी गयी. उसके बाद वह धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगा.वर्तमान में बातचीत करने के में भी उसे काफी परेशानी होती है.पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बीमार होने के बाद भी जूही नियमित रूप से सुब्रत से मिलने आती थी.वह डॉक्टरों से भी मिलती जुलती थी.इधर,सुब्रत ने कहा कि पढ़ाइ के लिए जूही पहले दिल्ली में रहती थी.पढ़ाइ खत्म कर वह जलपाइगुड़ी अपने घर आ गयी.पिछले अढ़ाइ साल से दोनों के बीच में प्रेम संबंध है.सुब्रत ने दावा करते हुए कहा कि शिशु तस्करी कांउ की मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती के साथ जूही की कोइ जान-पहचान नहीं थी. करीब एक महीने पहले ही चंदना के स्कूल के एक सहकर्मी ने उसे जूही को फोन नंबद दिया था.पिछले महीने सरस्वती पूजा के दिन चंदना चक्रवर्ती जूही से मिलने उसके घर आयी थी.वहीं पहली बार दोनों मिले थे.सुब्रत ने आगे कहा कि जूही से मिलने के बाद चंदना रोने लगी थी और कहा कि राज्य सरकार ने उसके होम की सहायता रोक दी है.
होम के लाइसेंस का भी रिन्यू रोक दिया गया है.इसी लिए केंद्र सरकार से सहायता दिलाने की अपील उसने जूही से की थी.उसके बाद फरवरी में ही चंदना और जूही दिल्ली गए.सुब्रत ने कहा कि यदि जूही की चंदना के साथ इतनी ही पुरानी जान पहचान थी तो दोनों के बीच काफी बातें भी हुयी होगी. फोन का कॉल डिटेल निकालने से ही तो सब कुछ साफ हो जायेगा.सुब्रत के परिवार वालों ने भी जूही को निर्दोष बताते हुए पूर मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










